बाइक चोरी के दो आरोपियों को जेल

Updated:
विज्ञापन
बाइक चोरी के दो आरोपियों को जेल

थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 21 जनवरी 2026 को रेफरल अस्पताल तोरपा परिसर से मोटरसाइकिल चोरी हुई थी. इस संबंध में तोरपा थाना कांड संख्या 04/2026, धारा 303(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था. एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की. जांच टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर लिया. मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में गोवर्धन नाथ कर व निखिल शामिल हैं. दोनों थाना तोरपा क्षेत्र के निवासी हैं. छापामारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, अमरेन्द्र मंडल मंडल, एशियन तिग्गा तथा तोरपा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे.

चोरी की स्कूटी बरामद :

एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि तोरपा पुलिस ने चोरी की दो स्कूटी भी बरामद की है. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सभी नाबालिग हैं. पुलिस उन्हें रिमांड होम भेजेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola