संकल्प सभा में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
संकल्प सभा में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

आदिवासी संघर्ष मोर्चा बुंडू इकाई के तत्वावधान में खरसावां गोली कांड का 79वें दिवस पर संकल्प सभा गितिलडीह गांव में की गयी

विज्ञापन

बुंडू.

आदिवासी संघर्ष मोर्चा बुंडू इकाई के तत्वावधान में खरसावां गोली कांड का 79वें दिवस पर संकल्प सभा गितिलडीह गांव में की गयी. सभा की शुरुआत शहीदों को एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि से हुई. अध्यक्षता डोमा मुंडा एवं संचालन जनक मुंडा ने की. मोर्चा के राज्य कमेटी सदस्य शुकदेव मुंडा ने कहा कि पहली जनवरी 1948 को आजाद भारत देश में पहला नरसंहार आदिवासियों का किया गया. आज भी जल, जंगल, जमीन और खनिज पर आदिवासियों का मालिकाना अधिकार के लिए आवाज उठाने वालों पर वह सिलसिला जारी है. रामेश्वर मुंडा ने कहा कि आदिवासी स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पेसा 1996 को मंजूरी मिली है. गौतम सिंह मुंडा ने कहा कि पांचवीं अनुसूची में ग्रामसभा को विकास योजनाएं बनाने और क्रियान्वयन का अधिकार है. शासन और प्रशासन के लोग ग्रामसभा को वित्तीय अधिकार देना नहीं चाहते हैं. मौके पर दुलाल मुंडा, लखींद्र मुंडा, सोमा मुंडा, सुखराम मुंडा, बुदू मुंडा, सोयना मुंडा, कुंवर सिंह मुंडा, बुधन मुंडा, सानिका मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, गुरुपद मुंडा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola