अनियंत्रित होकर पलटा टैक्टर, दो की मौत, छह घायल

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा टैक्टर, दो की मौत, छह घायल

रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सौदे-निराशिंग गांव के पास सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सौदे-निराशिंग गांव के पास सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान राइसम गांव निवासी मंगल बडिंग (45) और गुस्सलु बडिंग (60) के रूप में की गयी है. वहीं हादसे में छह लोग घायल हो गये. घायलों में बिरसु चिक बड़ाईक, चोयता बडिंग, तिलिंगा बडिंग, लोड़गो बडिंग, बुधवा बडिंग और लेचा बडिंग शामिल हैं. सभी राइसम गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार राइसम गांव निवासी लोड़गो बडिंग के अबुआ आवास निर्माण के लिए बघीया बीचाटोली से ट्रैक्टर में लकड़ी लाद कर गांव ले जाया जा रहा था. इसी क्रम में सौदे-निराशिंग गांव के समीप ढलान पर पहुंचते ही ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया. जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर पलट गया. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये और राहत-बचाव में सहयोग किया. इसके बाद भी मंगल और गुस्सलु बडिंग की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं घायलों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल रनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों की देख-रेख में उनका उपचार जारी है. कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रैक्टर ढलान में पलट गया

दोनों मृतक व सभी घायल राइसम गांव के निवासी

घायलों का रनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज

रनिया प्रखंड के सौदे-निराशिंग गांव के पास हुई दुर्घटनाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola