महावीरी पताकों से पटा तोरपा

Updated:
विज्ञापन
महावीरी पताकों से पटा तोरपा

रामनवमी महासमिति द्वारा रामनवमी महापर्व की तैयारी जोर शोर से की जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा. रामनवमी महासमिति द्वारा रामनवमी महापर्व की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. रामनवमी जुलूस को भव्य बनाने के लिए महासमिति के पदाधिकारी जुट गये हैं. नगर व मंदिर को सजाया जा रहा है. तोरपा को भगवा रंग के महावीरी पताकों व झंडो से पाट दिया गया है. महावीर मंदिर तोरपा का भी रंग-रोगन किया जा रहा है. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी महावीरी झंडे लगाये गये हैं.

झांकी होगा आकर्षण का केंद्र :

रामनवमी महासमिति द्वारा छह अप्रैल को रामनवमी जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस में राम जानकी की झांकी तथा बजरंगबली आकर्षण का केंद्र होगा. महासमिति के अध्यक्ष अमित जायसवाल व महासचिव दीपक तिग्गा ने बताया कि झांकी प्रस्तुत करने के लिए रांची व रामगढ़ की टोली तोरपा आयेगी और जुलूस में शामिल होगी. जुलूस में लोगों को बजरंग बलि का विशाल रूप देखने को मिलेगा. बजरंग बली की झांकी के लिए भी कलाकार को महासमिति ने बुलाया है.

महासमिति का कार्यक्रम :

महासमिति के अध्यक्ष अमित जायसवाल व दीपक तिग्गा ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर रामनवमी महासमिति तोरपा द्वारा पांच अप्रैल की शाम को अष्टमी का जुलूस निकाला जायेगा. छह अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जायेगी. सात अप्रैल को अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों की मंडली हिस्सा लेने आयेंगे. उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली मंडली को महासमिति पुरस्कृत करेगी.

रामनवमी की तैयारी में जुटे महासमिति के सदस्यB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola