छात्रा से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Sep 2024 9:26 PM
मुरहू थाना अंतर्गत 18 सितंबर को छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों में तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्रतिनिधि, खूंटी : मुरहू थाना अंतर्गत 18 सितंबर को छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों में तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में चतराडीह बोरोटोला निवासी मरियानुस बोदरा उर्फ हड़ाम, चतराडीह मानटोला निवासी सोनल बोदरा उर्फ गोविंद और मारकुस बोदरा उर्फ जामड़ा शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों की बाइक जेएच 01वाई 6063, मोबाइल और कपड़ों को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ वरुण रजक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना में शामिल तीन आरोपी, एक बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे. उनकी बाइक खराब हो गयी और वे रुक गये. थे. इसी क्रम में स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्रा अकेले घर जा रही थी. आरोपियों ने अन्य साथियों को बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि घटना में कुल आठ आरोपी शामिल थे. जिसमें छह ने दुष्कर्म किया. वहीं दो षडयंत्र में शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










