ePaper

स्कूल ने विजेता कराटेकारों को सम्मानित किया

Updated at : 22 Jan 2026 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल ने विजेता कराटेकारों को सम्मानित किया

जिला कराटे टूर्नामेंट में मेडल प्राप्त करने वाले उर्सुलाइन बालिका मध्य विद्यालय के बच्चों कोसम्मानित किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. तीसरा खूंटी जिला कराटे टूर्नामेंट में मेडल प्राप्त करने वाले उर्सुलाइन बालिका मध्य विद्यालय के बच्चों को गुरुवार को सम्मानित किया गया. विद्यालय में सभी बच्चों को प्रधानाध्यापिका सिस्टर सलोनी मरांडी द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. इसमें गोल्ड मेडल पानेवाले सायन नाग, राखी कुमारी, प्रिया मुंडा, मेघा बारला, अंजलि टोपनो, सिल्वर मेडल पानेवाले परी कुमारी, उलिकासनाया टोपनो, मनीषा मुंडा, शबनम मुंडा, रितिका कुमारी अर्सलायनी सोय, रानी कुमारी, ब्रोंज मेडल पाने वाले मीनाक्षी कुमारी, गंगावती कुमारी को सम्मानित किया गया. प्रधान अध्यापिका ने बच्चों को बताया कि अभी के समय में खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है ये हमें स्वस्थ रहने और अनुशासित रहना सिखाता है. मौके पर कराटे प्रशिक्षक विजय कुमार, मधुशाला व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola