शशांक की जीत पर गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस
Published by : SATISH SHARMA Updated At : 18 Mar 2026 6:54 PM
शशांक शेखर के विजयी होने के साथ ही शहर में जश्न का माहौल छा गया.
खूंटी. खूंटी नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के चुनाव में शशांक शेखर के विजयी होने के साथ ही शहर में जश्न का माहौल छा गया. परिणाम घोषित होते ही समाहरणालय परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर बधाई दी. ढोल-नगाड़े की थाप पर समर्थक झूमते नजर आये. समाहरणालय परिसर से भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो भगत सिंह चौक, सुभाष चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा. जुलूस में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही. कई लोग पारंपरिक परिधान में थे, जबकि महिलाएं सिर पर सजावटी कलश रखकर लोकगीतों पर नृत्य करती हुई जुलूस मे आगे बढ़ रही थीं. जुलूस में लोग आदिवासी नृत्य भी कर रहे थे. जुलूस के दौरान उत्सव जैसा माहौल था. जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया. जुलूस के दौरान जम कर आतिशबाजी भी की गयी. जुलूस में अमित साहू, चंदन साहू, नारायण साहू, किशोर साहू, राम महतो, पवन साहू, आतिश साहू, संदीप साहू, तनवीर खान, शमीम अंसारी, शम्स तबरेज खान, खालिद हुसैन, आमिर हुसैन आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










