अधिग्रहित जमीन का नहीं मिला मुआवजा, रैयतों ने सड़क निर्माण कार्य रोकवाया

Updated:
विज्ञापन
अधिग्रहित जमीन का नहीं मिला मुआवजा, रैयतों ने सड़क निर्माण कार्य रोकवाया

अभी तक अधिग्रहण की गयी जमीन का भू अर्जन विभाग की ओर से नोटिस जारी नहीं हुआ है.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू से बंता रोड चौड़ीकरण को लेकर बुंडू प्रखंड के रेलाड़ीह, खुदीमधुकम और सोनाहातू प्रखंड के पोवादरी मौजा के रैयत किसानों की जमीन पर सड़क निर्माण किया जा रहा है, लेकिन अभी तक अधिग्रहण की गयी जमीन का भू अर्जन विभाग की ओर से नोटिस जारी नहीं हुआ है. जिस कारण रैयतों को अधिग्रहित की गयी जमीन का मुआवजा नहीं मिल रहा है. इसके विरोध में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है. संवेदक द्वारा भुगतान करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन सरकारी दस्तावेज में कोई पहल नहीं की गयी है, जिससे किसान निराश है. वही राहे प्रखंड के माझीडीह, कुबाडीह, पुराना नगर, महेशपुर, खाटंगा, डोमनडीह गांव की कृषि जमीन पर नये रोड निर्माण की पहल की गयी है. लेकिन प्रभावित किसानों उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है. इसके विरोध में किसानों ने कृषि जमीन नहीं देने का निर्णय लिया है. इस संदर्भ में शिवटंगरा मैदान में विरोध प्रदर्शन कर कृषि जमीन नहीं देने का फैसला लिया. झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा बुंडू-बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर माझीडीह, कुबाडीह, पुराना नगर, महेशपुर, खाटंगा, डोमनडीह गांव के किसानों की कृषि जमीन पर नये रोड निर्माण के विरोध में किसानों ने झारखंड के मुख्यमंत्री व उपायुक्त रांची को ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों ने कृषि जमीन पर नये रोड निर्माण के लिए जमीन नहीं देने तथा कृषि जमीन की रक्षा की मांग सरकार से की गयी है..छोटी-छोटी जमीन के टुकड़े किसानों के जीवन का आधार है. महेशपुर ग्राम प्रधान अक्षय महतो ने कहा उक्त गांवों में ग्राम सभा कर खेती भूमि जमीन रक्षा करने के लिए सरकार से पहल करने की मांग की है.

बुंडू से बंता रोड़ चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि का किसानों ने मांगा मुआवजा

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola