सदर अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भटकता रहा मरीज

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भटकता रहा मरीज

निखिल साहू अपेंडिसाइटिस का ऑपरेशन कराने के लिए सदर अस्पताल में भटकता रहा, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू के गनालोया निवासी आदित्य गंझू के 15 वर्षीय बेटे निखिल साहू अपेंडिसाइटिस का ऑपरेशन कराने के लिए सदर अस्पताल में भटकता रहा, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका. वह पेट दर्द की शिकायत लेकर शनिवार को सदर अस्पताल पहुंचा. जहां जांच में अपेंडिसाइटिस की पुष्टि हुई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. परिजनों को बताया गया कि सोमवार सुबह सात बजे सर्जरी की जायेगी, लेकिन सोमवार को ऑपरेशन नहीं हो सका. नर्सिंग स्टाफ ने मंगलवार को ऑपरेशन होने की बात कही. मंगलवार की सुबह मरीज को भर्ती किया गया और शाम करीब चार बजे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, लेकिन अंत में डॉक्टर द्वारा यह कह कर ऑपरेशन से इनकार कर दिया गया कि आयुष्मान योजना का अप्रूवल नहीं हुआ है. इसके बाद परिजन आयुष्मान अप्रूवल के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे, लेकिन निराश होकर बिना ऑपरेशन कराये अपने गांव लौट गये. काफी कोशिश के बाद बुधवार को भी ऑपरेशन नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola