सांसद और जिला प्रशासन की टीम ने बाड़ी गांव का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
सांसद और जिला प्रशासन की टीम ने बाड़ी गांव का किया निरीक्षण

खूंटी जिले के रानी फॉल से पाइप लाइन के माध्यम से बाड़ी गांव तक पानी पहुंचाने की तकनीक के तर्ज पर तजना नदी से विभिन्न गांवों में पानी पहुंचाया जायेगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी जिले के रानी फॉल से पाइप लाइन के माध्यम से बाड़ी गांव तक पानी पहुंचाने की तकनीक के तर्ज पर तजना नदी से विभिन्न गांवों में पानी पहुंचाया जायेगा. इसे लेकर शनिवार को जिला प्रशासन की टीम के साथ सांसद कालीचरण मुंडा ने रानी फॉल और बाड़ी गांव का निरीक्षण किया. उन्होंने रानी फॉल से बाड़ी गांव तक पाइप लाइन से पानी पहुंचाने की तकनीक को देखा. वहीं उसी तर्ज पर तजना नदी से विभिन्न गांवों तक पानी पहुंचाने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया. वहीं तजना नदी में डैम बनाकर भी पंचायतों के गांवों तक पानी उपलब्ध कराने को कहा. इस दौरान डीडीसी श्याम नारायण राम, एसडीओ दीपेश कुमारी, लघु सिंचाई के अभियंता, मुरहू बीडीओ सहित अन्य उपस्थित थे.

बिना किसी मोटर के गांव तक जाता है नदी का पानी :

रानी फाॅल से होकर बहनेवाली नदी में पाइप लाइन लगा दिया गया है. इसी पाइप लाइन से बिना किसी मोटर या बिजली खपत के ही पानी लगातार बाड़ी गांव तक पहुंच रहा है. गांव में लोग पेयजल, सिंचाई सहित अन्य कामों के लिए इसी पानी का उपयोग करते हैं. इसके लिए लगभग दो किलोमीटर तक जंगल और पहाड़ से होते हुए पाइप बिछायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola