स्कूल के छूटे हुए काम गर्मी छुट्टी में करें पूरा : डीएसई

Updated:
विज्ञापन
स्कूल के छूटे हुए काम गर्मी छुट्टी में करें पूरा : डीएसई

खूंटी प्रखंड के शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार शील की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी में डीइओ ने दिये कई निर्देश

प्रतिनिधि, खूंटी

खूंटी प्रखंड के शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार शील की अध्यक्षता में की गयी. इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयवार मध्यान भोजन, रसोइयों का वृद्धिपेंशन, आयुष्मान कार्ड, मध्याह्न भोजन, मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन, कक्षावार और कोटिवार नामांकन, आउट ऑफ स्कूल, यू-डाइस की अध्यतन स्थिति, स्कूल रूआर कार्यक्रम, पुस्तक वितरण, ज्ञान सेतु, अकादमी कैलेंडर सहित अन्य का बिंदुवार जानकारी ली. डीएसई ने स्कूलों को प्रगति लाने का निर्देश दिया. कहा कि जिनके जो कम पिछड़े हुए हैं वह छुट्टी के दौरान सभी कार्यों को पूरा करें.

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम ने कहा कि जिन विद्यालयों का आपार, यू-डाइस अद्यतन का काम पूरा नहीं किया गया है वह सभी विद्यालय छुट्टी के दौरान पूरा कर लेंगे. उन्होंने बताया कि संकुल स्तर पर गर्मी छुट्टी के दौरान समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसमें विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें. मौके पर अनीता लकड़ा, संकुल-प्रखंड साधन सेवी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola