पंडिपुरिंग प्रकृति का उपहार, बढ़ायी जायेगी सुविधाएं : बीडीओ

Updated at : 27 Feb 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
पंडिपुरिंग प्रकृति का उपहार, बढ़ायी जायेगी सुविधाएं : बीडीओ

पांडुपुरिंग जलप्रपात समिति की बैठक गुरुवार को लोहाजिमी गांव में हुई. समिति के कार्यों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

लोहाजिमी गांव में हुई पांडुपुरिंग जलप्रपात समिति की बैठक

प्रतिनिधि, तोरपा

पांडुपुरिंग जलप्रपात समिति की बैठक गुरुवार को लोहाजिमी गांव में हुई. समिति के कार्यों की समीक्षा की गयी. समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि इस सीजन में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं. पर्यटक मित्र पर्यटकों की हर संभव मदद करती है. जलप्रपात और आसपास के क्षेत्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती है. उन्होंने कहा कि पर्यटक मित्रों को प्रशासन के लोग भरपूर मदद करते हैं. बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि पांडुपुरिंग जलप्रपात समिति अच्छा काम कर रही है. यह अपने दायित्वों का निर्वहन अब तक सही तरीके से किया है. उन्होंने कहा कि पंडिपुरिंग प्रकृति का अनुपम उपहार है. इसे और विकसित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पर्यटन से रोजगार को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि पंडिपुरिंग व पेरवां घाघ में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में यहां के पर्यटन मित्रों की जिम्मेवारी बढ़ जाती है. मौके पर मुखिया पुष्पा गुड़िया, बुधनाथ मुंडा, जय सिंह, पूना पाहन, सानिका मुंडा, मनोज गुड़िया, कृष्णा बड़ाइक आदि उपस्थित थे. बैठक में पूर्व मुखिया सोमा मुंडा को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola