डुमरगड़ी डैम चौराहे का नाम बदला, अब मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा चौराहा

Updated at : 20 Feb 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरगड़ी डैम चौराहे का नाम बदला, अब मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा चौराहा

डुमरगड़ी ग्राम के डैम साइड जाने वाले चौराहे का नामकरण संविधान सभा के सदस्य स्व जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा डुमरगड़ी ग्राम के डैम साइड जाने वाले चौराहे का नामकरण संविधान सभा के सदस्य स्व जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर किया गया. चौक में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर विधायक राम सूर्या मुंडा ने जयपाल सिंह मुंडा के नाम से लगा साइन बोर्ड को लगाकर जयपाल सिंह मुंडा चौक के नाम से चिह्नितकरण किया. विधायक ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच के साथ अबुआ दिशुम अबुआ अबुआ राज की परिकल्पना को साकार करना है. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं की जानकारी दी. ग्रामीणों ने सिलमा-डुमरगड़ी की जर्जर सड़क, प्रखंड और अंचल कार्यालय में जाति, आवासीय, आय, जन्म, मृत्यु, आधार कार्ड, जमीन का ऑनलाईन जैसे अन्य कार्यों में परेशानी को बताया. वहीं, वृद्धा और विधवा पेंशन, डुमरगड़ी गांव में खेल मैदान और डुमरगड़ी डैम का पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों पर सहयोग करने को लेकर चर्चा की. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सुशील पहान, मकसूद अंसारी, विरेन्द्र सिंह, शेख फिरोज, तौकीर आलम, नायका बारला, गंदूर मुंडा, अजित मुंडा, संजय केरकेट्टा, पीटर टोप्पो, जीत पहान मुंडा, नरेंद्र पहान, सुरेंद्र पहान, उपेंद्र पहान, राजेश मुंडा, लाल मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola