प्रकृति की गोद में बीता वर्ष का पहला दिन

Updated:
विज्ञापन
प्रकृति की गोद में बीता वर्ष का पहला दिन

पर्यटन केंद्र पर लोगों ने की खूब मस्ती, वनभोज का लिया आनंद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

नववर्ष का पहला दिन लोगों ने प्रकृति की गोद में गुजारा. नववर्ष पर प्रखंड के जलप्रपात व पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड के पेरवांघाघ, पंडिपुरिंग, चंचलाघाघ, सातधारा, कारो संगम आदि पिकनिक स्पॉट पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे. लोगों ने प्रकृति की गोद में बैठकर वनभोज का आनंद लिया. पेरवांघाघ में आने वाले सैलानियों ने पिकनिक के साथ बोटिंग का भी मजा लिया. पर्यटन मित्रों द्वारा देसी जुगाड़ से बनाये गये लकड़ी के बोट से पर्यटकों को बोटिंग करायी गयी. इन पर्यटन स्थलों पर डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके.

मेला सा था दृश्य :

पिकनिक स्पॉट पर दिन भर मेला का दृश्य लगा रहा. फल, चना, बादाम आदि दुकानों में जमकर खरीदारी हुई. खिलौने व बैलून की दुकान से जगह गुलजार रहा. नववर्ष पर प्रखंड के मंदिरों में भी भीड़ लगी रही. प्रखंड के सोनपुरगढ़ स्थित नकटी देवी, तोरपा मेन रोड स्थित बजरंग बली आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे. चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई. सुबह में मीट मुर्गा तथा शराब की दुकान पर भीड़ लगी रही.

सुरक्षा की थी चाक-चौबंद व्यवस्था :

पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी. पेरवांघाघ, पांडुपुरिंग, चंचला घाघ आदि पिकनिक स्पॉट पर पुलिस के जवान तैनात किये गये थे. पुलिस की टीम पर्यटन स्थल तथा यहां पहुंचने के रास्ते पर पेट्रोलिंग भी करती नजर आयी. पर्यटन स्थल पर पर्यटन मित्रों की टोली भी व्यवस्था बनाने में लगी रही.

पर्यटन केंद्र पर लोगों ने की खूब मस्ती, वनभोज का लिया आनंदB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola