भगवान सिंगबोंगा की पूजा कर मांगी सुख-शांति और खुशहाली

तोरपा के बंदु में रविवार को सरना धर्म सोतो समिति का पहला शाखा स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.
तोरपा के बंदु में सरना धर्म सोतो समिति का पहला शाखा स्थापना दिवस मना
प्रतिनिधि, तोरपातोरपा के बंदु में रविवार को सरना धर्म सोतो समिति का पहला शाखा स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ सीताराम मुंडा, राजू पहान, रोवा भेंगरा, रेशमा मिंजूर और सरोज तोपनो की अगुवाई में सरना स्थल में भगवान सिंगबोंगा की पूजा-पाठ कर सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गयी. धर्मगुरु सोमा कंडीर ने कहा कि सिंगबोंगा की स्तुति से आत्मा में भक्ति व श्रद्धा बढ़ती है तथा समाज में प्रेम व भाईचारा की भावना पनपती है. भगवान के सामने सब बराबर है, जिससे सबको समान कृपा मिलती है. हमें सदा धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए और समाज में प्रेम व भाईचारा के साथ रहना चाहिए. धर्मगुरु भैयाराम मुंडा ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने अपने मूल धर्म को संगठित कर जिस समृद्ध समाज की कल्पना की, वह आज भी अधूरी है. उन्होंने धर्म-संस्कृति को बचाए रखने के लिए सामाजिक भेद-भाव, रुढ़िवादी सोच तथा धार्मिक-सामाजिक कुप्रथाओं का उन्मूलन कर सुसंगठित समाज बनाने का अह्वान किया. आज हम उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर सरना धर्म समाज के लिए काम कर रहे हैं. अतः सभी को उनसे प्रेरणा लेकर सरना समाज के लिए योगदान देना चाहिए. मौके पर बुधराम सिंह मुंडा, बिरसा कंडीर, जयराम गुड़िया, मंगा ओड़ेया, मंगल सिंह मुंडा, दुर्गा कच्छप, बाजू मुंडा, गोमेया पहान, जयपाल मुंडा, कोलय ओड़ेया, बंटी ओडेया, सुनिल गुड़िया, सुमित गुड़िया सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




