छात्रावास से क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा लाभ : डॉ तनुजा

Updated at : 11 Mar 2026 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रावास से क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा लाभ : डॉ तनुजा

शिशु मंदिर डोड़मा में बिरसा आश्रम छात्रावास का उदघाटन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 249वें नूतन शिक्षा भवन के रूप में निर्मित बिरसा आश्रम छात्रावास का उदघाटन बुधवार को किया गया. छात्रावास का निर्माण बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डोड़मा में किया गया है. वनवासी कल्याण केंद्र के संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकान्त, श्री हरि वनवासी विकास समिति की अध्यक्ष डॉ तनुजा मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा आदि ने फीता काटकर छात्रावास का उदघाटन किया. डॉ तनुजा मुंडा ने कहा कि छात्रावास के निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र के बच्चों को सुविधा मिलेगी. बच्चे ऐसी सुविधाओं में पढ़कर आत्मविश्वास पायेंगे तथा वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर अधिक से अधिक प्रेरित होंगे. पढ़ाई का स्तर और भी उच्च स्तर पर पहुंचेगा. मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष केशुभाई गोटी के प्रतिनिधि के रूप में दिनेशभाई पटेल, शिक्षाविद् हरिकृष्ण शास्त्री, ट्रस्ट के झारखंड संयोजक धनजीभाई वानानी आदि उपस्थित थे. उन्होंने ट्रस्ट से संचालित चार प्रकल्पों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा निर्मित यह 249वां भवन है. इसके पूर्व शिशु मंदिर के के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. अतिथियों का फूल माला देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में सुशील मरांडी, कृपा प्रसाद सिंह, धनंजय सिंह, विहिप के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात, सुभाष चंद्र दुबे, प्रधानाचार्य बजरंग साहू, मुसाफिर विश्वकर्मा, अनंत कुमार मांझी, छोटराय मुंडा, लक्ष्मी नारायण बड़ाइक, चितरंजन कुमार, विजय चौधरी, अभिजीत मुख़र्जी, उत्तम केल, अनिरुद्ध कुमार, अमित कुमार, हीरालाल महतो, अशोकजी, सुरेश पंडा, अनिरुद्ध मांझी, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, हरखु मांझी, उमेश मांझी, वेद प्रकाश गुप्ता, युसूफ भाई, वैभव भाई सुकारिया आदि उपस्थित थे.

शिशु मंदिर डोड़मा में बिरसा आश्रम छात्रावास का उदघाटन

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola