सिंबोसिस में शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

सिंबोसिस पब्लिक स्कूल बुंडू परिसर में बुधवार को शिक्षक दिवस शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
बूंडू. सिंबोसिस पब्लिक स्कूल बुंडू परिसर में बुधवार को शिक्षक दिवस शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सभी शिक्षकों को छात्र-छात्राओं द्वारा शाल ओड़ा कर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य रूप से दिल्ली से आए समाजसेवी आनंद शर्मा मौजूद थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा शिक्षा रूपी ज्ञान से ही परिवार और समाज में बदलाव कर समृद्धि लायेगी. प्रबंध निदेशक और जैक के सदस्य अली अल अराफात ने कहा शिक्षकों को भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए. प्रिंसिपल तराना बेगम ने कहा कि शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए शिक्षकों और छात्रों का नियमित अनुशासन में रहना आवश्यक है. कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल सोम रक्षित, मयंक मिश्रा, दीपा भट्टाचार्य, मुकुंद झा, अरुण कुमार, जितेंद्र, मुख्तार अंसारी, प्रिया झा आदि ने विचार रखें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




