युवा कांग्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन बनी तपकारा की टीम

Updated:
विज्ञापन
युवा कांग्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन बनी तपकारा की टीम

युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कैनवास बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में तपकारा क्रिकेट एकेडमी की टीम चैंपियन बनी.

विज्ञापन

तोरपा. युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कैनवास बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में तपकारा क्रिकेट एकेडमी की टीम चैंपियन बनी. फाइनल मुकाबले में तपकारा की टीम ने वाइन शॉप तोरपा की टीम को 38 रनों से हराया. विजेता टीम को 55 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्रॉफी दी गयी. पहले बल्लेबाजी करते हुए तपकारा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाये. इरफान 37, आदि 35 तथा संदीप ने 29 रन बनाये. तुषार व रियाज ने दो-दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी वाइन शॉप की टीम 131 रन बना कर आउट हो गयी. रेयाज 33, गोपी 22 तथा अमन ने 13 रन बनाये. आदि ने तीन तथा सूरज व दीपक ने दो-दो विकेट लिये. मैन ऑफ मैच का पुरस्कार आदि को दिया गया. बेस्ट बैट्समैन इरफान, बेस्ट बॉलर आदि तथा बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार मंगल को दिया गया. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आदि को चुना गया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि खेलकूद से सदभावना बढ़ती है. उन्होंने कहा कि युवा खेल को भी अपना करियर बना सकते हैं. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, इमरान खान, सोफ़िया सुल्ताना, कैसर खान, मनोज गोप, बिपिन कर, शामसाद, फिरोज, मार्शल मुंडू, अख्तर खान, कमरुल होदा, विश गुड़िया, सुरेंद्र गुप्ता, अख्तर अहमद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola