श्रीश्री रविशंकर का जन्म उत्सव मनाया गया

Published by :CHANDAN KUMAR
Updated at :13 May 2026 6:45 PM
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर का जन्म उत्सव मनाया गया

श्रीश्री रविशंकर का 70वां जन्म उत्सव बुधवार को आर्ट ऑफ लिविंग परिवार खूंटी द्वारा राजस्थान भवन में मनाया गया.

विज्ञापन

खूंटी. आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर का 70वां जन्म उत्सव बुधवार को आर्ट ऑफ लिविंग परिवार खूंटी द्वारा राजस्थान भवन में मनाया गया. आयोजन की शुरुआत भजन समृद्धि ने गणेश वंदना से की. वहीं संगीता राय ने गुरु अष्टकम की प्रस्तुति दी. इस अवसर पर कई प्रकार के भजन प्रस्तुत किये गये. आशु शाहदेव ने ध्यान कराया. कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. वहीं उनके बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. अंत में आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर कल्याणी शाहदेव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर प्रमिला भगत, मंजू सिंह, शीला भगत, अनीता लाल, जयश्री, मीनाक्षी सिन्हा, मोनिका धन, सुब्रतो धन, श्वेता भगत, रितिका लाल सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola