क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिये सतर्कता के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिये सतर्कता के निर्देश

एसपी मनीष टोप्पो ने बुधवार को क्राइम मीटिंग में पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये.

विज्ञापन

खूंटी. एसपी मनीष टोप्पो ने बुधवार को क्राइम मीटिंग में पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने ईद, सरहुल व रामनवमी के त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. इसके अलावा मीटिंग में शहर में अपराध नियंत्रण पर भी चर्चा की गयी. बैठक में एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा, एसडीपीओ वरुण रजक, मुख्यालय डीएसपी अखिल कुजूर, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह सहित जिले के विभिन्न थानों के थानेदार उपस्थित थे. एसपी ने सभी थानेदारों को पर्व के दौरान अपने-अपने थाना क्षेत्र में रहने और विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी. बैठक में शांति समिति की बैठकों के आयोजन को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola