ePaper

सोनेट येला ने वीबीसीए जूनियर को छह विकेट से हराया

Updated at : 19 Nov 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
सोनेट येला ने वीबीसीए जूनियर को छह विकेट से हराया

बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को वीबीसीए जूनियर और सोनेट येलो के बीच मैच खेला गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को वीबीसीए जूनियर और सोनेट येलो के बीच मैच खेला गया. जिसमें सोनेट येलो ने छह विकेट से मैच जीता. पहले बल्लेबाजी करते हुए वीबीसीए जूनियर की टीम 26 ओवर एक बॉल में 83 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक कुमार प्रिंस ने 31 रनों का योगदान दिया. बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़ा पार नहीं कर पाया. गेंदबाजी में सोनेट येलो की ओर अनुराग कुमार ने तीन, दीपेश मुंडा ने विकेट लिए. उत्तम कुमार और गौतम कुमार ने एक-एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट येलो की टीम ने 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए. जिसमें सर्वाधिक अनुराग कुमार ने नाबाद 36 रन बनाये. वहीं कुणाल इंदवार ने भी नाबाद 29 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में वीबीसीए जूनियर की ओर से रविंद्र कुमार ने चार विकेट लिए. इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच अनुराग कुमार को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola