लंबित आवास का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें, खूंटी डीसी ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त, एसी सहित नगर पंचायत के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने नगर पंचायत की योजनाओं की समीक्षा की और लंबित प्रधानमंत्री आवासों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने नगर पंचायत के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की. वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को दी जा रही सुविधा, आधारभूत संरचना सहित अन्य की जानकारी ली. उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास निर्माण की प्रगति, नगर क्षेत्र के कुल हाउसहोल्ड, पेयजल आपूर्ति कनेक्शन, अर्बन वाटर सप्लाई योजना की स्थिति, होल्डिंग टैक्स एवं अन्य राजस्व संग्रह, साफ-सफाई व्यवस्था, नगर भवन निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, बस स्टैंड के संचालन तथा अन्य के बारे में जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लंबित आवासों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं पात्र लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए कहा. अर्बन वाटर सप्लाई योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और सुचारू बनाने के लिए कहा. उपायुक्त ने कचरा संग्रहण, परिवहन एवं वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कहा. कहा कि शहर में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करें.

उपायुक्त ने नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी को जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर बस स्टैंड का शत प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी बसों का पड़ाव निर्धारित बस स्टैंड पर ही हो, ताकि यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके. मौके पर अपर समाहर्ता सुषमा लकड़ा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सहित अन्य उपस्थित थे.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola