तोरपा में हाथी ने घर को किया क्षतिग्रस्त

क्षतिग्रस्त घर के पास भुक्तभोगी | Prabhat Khabar Network
तोरपा के निचुतपुर और उड़िकेल गांव में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात। नेल्सन कोनगाड़ी के घर को तोड़ा, ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
तोरपा. तोरपा प्रखंड के निचुतपुर और उड़िकेल महुआटोली गांव में रविवार की रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. रात करीब 11 बजे हाथी उड़िकेल महुआटोली गांव में नेल्सन कोनगाड़ी के घर पर हमला कर दिया. हाथी ने मकान की छत पर लगे एस्बेस्टस, खिड़कियां और अन्य हिस्सों को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए. काफी देर तक मशाल, टॉर्च और शोर-शराबे के सहारे हाथी को गांव से बाहर निकालने का प्रयास किया गया.
कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हाथी को सुरक्षित वन क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. नेल्सन कोनगाड़ी ने बताया कि मकान के क्षतिग्रस्त होने से उन्हें लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने वन विभाग से क्षतिपूर्ति देने और प्रभावित परिवार की सहायता करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










