नर्मदेश्वर शिवलिंग के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
नर्मदेश्वर शिवलिंग के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा के बास्की गांव पहुंचते ही गुरुवार की शाम पूरा गांव शिवमय हो उठा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन (मध्य प्रदेश) के बकावा से लाये गये नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा के बास्की गांव पहुंचते ही गुरुवार की शाम पूरा गांव शिवमय हो उठा. गांव की सीमा पर सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे हाथों में घंटी, शंख और पूजा की थाली लिए “हर हर महादेव” और “जय जय भोलेनाथ” के जयघोष के साथ स्वागत के लिए जुटे. श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि से शिवलिंग का स्नान कराया. इसके बाद ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच शिवलिंग व नंदी प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया गया. नगर भ्रमण के पश्चात श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी प्रतिमा को नवनिर्मित शिव मंदिर के गर्भगृह में रखा.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह पांच से :

मंदिर में पांच से सात फरवरी तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जायेगा. जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं. आयोजन को सफल बनाने में राजनाथ सिंह, एमपी सिंह, शिवकुमार सिंह, श्रवण सिंह, देव कुमार सिंह, पंकज सिंह, नीरज सिंह, बादल सिंह, रामनरेश सिंह, प्रकाश महतो सहित कई ग्रामीणों ने सराहनीय योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola