मियाजाकी आम लगाकर चर्चित हो गयी हैं सिलप्रिया तोपनो

Updated:
विज्ञापन
मियाजाकी आम लगाकर चर्चित हो गयी हैं सिलप्रिया तोपनो

मरचा मिशन गांव की प्रगतिशील महिला किसान है सिलप्रिया तोपनो

विज्ञापन

रनिया, भूषण कांसी, मरचा मिशन गांव की प्रगतिशील महिला किसान सिलप्रिया तोपनो इन दिनों पूरे जिले में चर्चा के केंद्र में बनी हुई हैं. उन्होंने अपने बागान में जापान की विख्यात मियाजाकी आम लगाया है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई से तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक कीमत बतायी जाती है. इसके अलावा उन्होंने अमेरिकन रेड पाल्मर आम भी लगाया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने कोलकाता से ऑनलाइन इन विदेशी प्रजाति के पौधों को मंगवाया था. लगातार चार वर्षों तक देखभाल और मेहनत के बाद अब पेड़ों में फल आने शुरू हो गये हैं. पेड़ पर लगे लाल रंग के आकर्षक और बड़े आकार के आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. विदेशी नस्ल के आमों की खेती से महिला किसान को अच्छी कमाई की उम्मीद है. हालांकि उन्हें आम की चोरी का डर भी सता रहा है. जिसके कारण वे रातभर बगीचे की रखवाली करती हैं. उनके द्वारा मियाजाकी आम लगाये जाने की खबर मिलने के बाद कई लोग देखने पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने रांची में आम की बिक्री की थी. जहां उन्हें एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दाम मिला था. इस बार भी अच्छी फसल हुई है. माना जाता है कि मियाजाकी आम में कई गुण मिलते हैं. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव ने बताया कि मियाजाकी आम में एंथोसायनिन, बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखने, आंखों की रोशनी बेहतर करने, दिल को स्वस्थ रखने तथा पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई से तीन लाख रुपये प्रति किलो बिकता है आम

रोज कई लोग आते हैं सिलप्रिया के बगान का मियाजाकी आम देखने

स्वास्थ्य के लिए बेहतर विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं आम मेंB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola