शशांक शेखर बने खूंटी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष

खूंटी नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के पार्षद शशांक शेखर खूंटी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बने.
खूंटी. खूंटी नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के पार्षद शशांक शेखर खूंटी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बने. बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के चुनाव में शशांक शेखर ने वार्ड संख्या तीन के पार्षद दिनेश कुमार को पराजित किया. शशांक शेखर को 13 और दिनेश कुमार महतो को छह पार्षदों का समर्थन मिला. खूंटी नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आयोजित मतदान प्रक्रिया को निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया. उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-8 के पार्षद शशांक शेखर और वार्ड संख्या- तीन के पार्षद दिनेश कुमार महतो ने नामांकन दाखिल किया था. मतदान में नगर पंचायत के सभी 19 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया. मतगणना के बाद घोषित परिणाम में शशांक शेखर ने 13 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी दिनेश कुमार महतो को छह मत मिले. इस प्रकार कुल 19 वैध मत पड़े. परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी द्वारा शशांक शेखर को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. इसके पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी ने उन्हें उपाध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.
पार्षदों के विश्वास पर खरा उतरुंगा : शशांक शेखर
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शशांक शेखर ने प्रभात खबर प्रतिनिधि से बातचीत में कहा कि पार्षदों ने उन पर भरोसा जताया है. मैं उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा. उनकी पहली प्राथमिकता खूंटी नगर निकाय क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना होगा. उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को समान रूप से आगे बढ़ाया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि नगर क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण तथा आम लोगों की निजी समस्याओं के समाधान के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेंगे. जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी जिम्मेवारी है.
शशांक को मिले 13 वोट, प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार महतो को मिला छह पार्षदों का समर्थन
नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी ने शशांक शेखर को दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




