डीजे वाहन पलटने से सात घायल

Updated:
विज्ञापन
डीजे वाहन पलटने से सात घायल

थाना क्षेत्र के जागु गांव के पास डीजे वाहन पलटने से सात लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

तोरपा.

थाना क्षेत्र के जागु गांव के पास डीजे वाहन पलटने से सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल तोरपा में किया गया. घायलों में सुधीर कच्छप (30), दुगिया कच्छप (22), अशोक लकड़ा (19), अभिराम हेमरोम (22), बंधना कच्छप (25), मदन कच्छप (23) तथा पवन धान (13) शामिल हैं. सभी घायल जरियागढ़ थाना क्षेत्र के चान्हो गांव के रहनेवाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल रनिया में एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर डीजे वाहन से अपने गांव लौट रहे थे. रास्ते में जागु गांव के पास एक बैल को बचाने के क्रम में डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. सभी घायलों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया. सूचना मिलने पर झामुमो तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, बारकुली पंचायत अध्यक्ष जेम्स धनवार आदि अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल चाल लिया.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola