संत जोसेफ कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
संत जोसेफ कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन

संत जोसेफ महाविद्यालय तोरपा में एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. संत जोसेफ महाविद्यालय तोरपा में इतिहास विभाग द्वारा हड़प्पा कालीन नगरीय व्यवस्था एवं गुप्त काल -भारतीय स्वर्ण युग विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें इतिहास विभाग के सेमेस्टर प्रथम और द्वितीय के विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लेख एवं लेख का मौखिक प्रस्तुतीकरण दिया. प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया. विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर गेबरियल सुरीन, राजनितिक विभागाध्यक्ष प्रशांत तिरु , हिंदी विभाग से सहायक प्राध्यापिका डॉ रेखा कुमारी, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष सुमित उरांव, सहायक प्राध्यापिका प्रगति तिरु एवं अजित बड़ाइक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola