पंच परगना क्षेत्र में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर एसडीओ ने की बैठक

Published by : SHUBHAM HALDAR Updated At : 16 Sep 2025 6:34 PM

विज्ञापन

बुंडू अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

तमाड़. पंच परगना क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुंडू अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने की. बैठक में बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के पूजा पंडाल समितियों, थाना प्रभारियों, अंचलाधिकारी तमाड़, बुंडू, सोनाहातु व राहे, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर पंचायत कर्मी व बिजली विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे. एसडीओ ने कहा कि पूजा पंडालों का निर्माण सुरक्षा मानकों के अनुरूप होना चाहिए. संरचनात्मक व विद्युत सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि पंडाल मकान, हाईटेंशन तार व ट्रांसफॉर्मर से सुरक्षित दूरी पर बने. पंडाल में आने-जाने के लिए अलग रास्ते हों तथा महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था हो. आपात स्थिति में निकास मार्ग व अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था रहे. एसडीओ ने कहा कि केवल स्वीकृत अस्थायी कनेक्शन ही लिया जाये और विद्युत तारों में ज्वाइंट न हो. पंडाल परिसर में ज्वलनशील पदार्थ जमा न हो. अग्निशमन यंत्र, पानी, रेत की बाल्टियाँ और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहे. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी आस्था का पर्व है. इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें. किसी भी स्थिति में सुरक्षा से समझौता न हो यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. बैठक का मुख्य उद्देश्य पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था से बचाव करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola