राज्य किसान सभा ने मोदी सरकार का पुतला जलाया
एमएसपी कटौती के ऑर्डर की प्रति एवं मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया.
सोनाहातू, संयुक्त किसान सभा के देशव्यापी आह्वान पर गुरुवार को झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा राहे व ठूगरुडीह में एमएसपी कटौती के ऑर्डर की प्रति एवं मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया. झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी के बजाय एमएसपी की कटौती, पेट्रोलियम, गैस, यूरिया खाद का भयावह संकट व मूल्य वृद्धि के लिए मोदी सरकार जिम्मेवार है. कहा कि 27 मई से 31 मई तक संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी आंदोलन चलेगा. इस अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा, शोभाराम महतो, जगन्नाथ मुंडा, सोमा मुंडा, कनक मुंडा, घनश्याम मुंडा, करमी देवी, नरेश महतो, विष्णु महतो, मंगल हरिजन आदि आदि उपस्थित.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए