तोरपा में निकाली गयी सरहुल की शोभायात्रा
Author Satish sharma
Updated:
विज्ञापन

सरहुल के मौके पर तोरपा में गाजे बाजे के साथ सरहुल की शोभायात्रा निकाली गयी.
विज्ञापन
तोरपा. सरहुल के मौके पर तोरपा में गाजे बाजे के साथ सरहुल की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा तपकारा बाजार टांड से शुरू होकर कमड़ा मोड़, बासकी, चर्च रोड, खासुआ टोली होते हुए तोरपा पेट्रोल पम्प तक गयी यहां से पुनः तपकारा पहुंच कर शोभायात्रा समाप्त हो गयी. शोभयात्रा में शामिल लोग बाइक पर सरना झंडा लगाकर चल रहे थे. बाइक रैली के बाद तपकारा में जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग पारम्परिक परिधान में गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते चल रहे थे. शोभायात्रा में बढ़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं भी शामिल थीन, सभी ढोल-मांदर की थाप पर थिरकते चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










