कर्रा के चलडांडू में मना सरहुल

Updated:
विज्ञापन
कर्रा के चलडांडू में मना सरहुल

सरना समिति चलडांडू के तत्वावधान में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के चलडांडू में सोमवार को सरना समिति चलडांडू के तत्वावधान में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सरहुल मिलन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुंडा दिसुम के संयोजक सह ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष महादेव मुंडा ने किया. सरहुल मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में ढ़ोल नगाड़ा के साथ शामिल हुए. ग्राम प्रधान और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया. मौके पर सनिका मिंज, ग्राम प्रधान हेसल मुंडा, अध्यक्ष विजय खलखो, सचिव महेंद्र तिर्की, कोषाध्यक्ष विजय मुंडा, सामुएल हेरेंज, भोला खान, टोमी हेरेंज लालसिंह मुंडा, अर्जुन मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola