बुंडू में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
बुंडू में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

सिम्बायसिस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बुंडू. रांची जिला परिवहन विभाग के इन्फोर्समेंट टीम द्वारा बुंडू एसडीओ किष्टो कुमार बेसरा के नेतृत्व में बुंडू स्थित सिम्बायसिस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत टीन एजर्स छात्रों अर्थात कक्षा नौ से लेकर 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. एसडीओ किष्टो कुमार बेसरा ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को ट्रेफिक रुल्स, रोड सेफ्टी तथा कौन से रोड सेफ्टी अपनाना चाहिए आदि की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इसी तरह के जागरुकता कार्यक्रम सभी प्लस टू विद्यालयों सहित अन्य संस्थाओं में भी आयोजित की जायेगी. एसडीओ ने बताया कि बच्चों को यह भी कहा गया है कि वे अपने माता-पिता, संबंधियों, मित्रों आदि को भी रोड सेफ्टी से अवगत करायें. उन्होंने कहा कि समय-समय पर चेकिंग अभियान भी विभाग द्वारा चलाया जाना चाहिए. रांची डीटीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि बुंडू एसडीओ और परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयास से गुरुवार को जागरूकता अभियान के साथ-साथ वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया. इंफोर्समेंट टीम द्वारा जागरूकता अभियान के साथ-साथ वाहन चेकिंग अभियान बुंडू में लगातार चलाया जायेगा. मौके पर सिम्बायसिस पब्लिक स्कूल के निदेशक अली अल अराफात, प्रार्चाया तराना बेगम तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola