खूंटी में सड़क दुर्घटना, बेटी का जन्म प्रमाणपत्र लाने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन
खूंटी में सड़क दुर्घटना, बेटी का जन्म प्रमाणपत्र लाने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

गोविंद धान मुंबई में काम करता था, 15 दिन पहले ही वो घर लौटा था

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सांगोर नदी के पास सड़क दुर्घटना में घायल गोविंद धान (30 वर्ष) की सीएचसी कर्रा में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सांगोर गांव निवासी गोविंद धान अपने छोटे भाई दशरथ धान के साथ अपनी बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए बाइक से सुबह 11 बजे कर्रा ब्लॉक के लिए निकला था.

इसी क्रम में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सांगोर नदी के पास मोड़ में नियंत्रण खोने के कारण बाइक सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से टकरा गयी. जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों को टेंपो से कर्रा सीएचसी पहुंचाया.

जहां इलाज के क्रम में गोविंद धान ने दम तोड़ दिया. वहीं दशरथ धान का इलाज चल रहा है. पुलिस ने गोविंद धान के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों के अनुसार गोविंद धान मुंबई के जेएसडब्ल्यू स्टील प्लांट में काम करता था. करीब 15 दिन पहले ही घर आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola