तोरपा में निकला अष्टमी का जुलूस, आज निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
तोरपा में निकला अष्टमी का जुलूस, आज निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा

शुक्रवार को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जायेगी.

विज्ञापन

तोरपा. शुक्रवार को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जायेगी. रामनवमी की शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए महासमिति के पदाधिकारी जोर शोर से लगे हैं. नगर तथा महावीर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है. तोरपा को भागवा रंग के पताकों तथा महावीरी झंडो से सजाया गया है. महावीर मंदिर तोरपा का भी रंग रोगन किया गया है. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी महावीरी झंडे लगाये गये हैं.

झांकी होगा आकर्षण का केंद्र :

रामनवमी की शोभायात्रा में इस बार झांकी आकर्षण का केंद्र होगा. शोभायात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा राम जानकी तथा शिव पार्वती की झांकी प्रदर्शित की जायेगी. महासमिति के महासचिव दीपक तिग्गा ने बताया कि शोभायात्रा में मयूर नृत्य तथा राधा कृष्ण के रासलीला की झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगा. उन्होंने बताया कि झांकी प्रस्तुत करने के लिए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से कलाकारों की टोली तोरपा आयेगी, जो शोभायात्रा में शामिल होगी. रामनवमी के अवसर पर रामनवमी महासमिति तोरपा द्वारा शनिवार को अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों की मंडली हिस्सा लेने आयेंगे. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडली को महासमिति द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा.

अष्टमी का जुलूस निकाला गया :

रामनवमी महासमिति द्वारा गुरुवार की शाम को अष्टमी का जुलूस निकाला गया. जुलूस महावीर मंदिर परिसर से शुरू हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः महावीर मंदिर परिसर पहुंच कर समाप्त हो गया. जुलूस में शामिल लोग बजरंग बली व जय श्रीराम का जयकारा लगाते चल रहे थे. युवाओं की टोली जगह-जगह लाठी, भाला, तलवार आदि का खेल दिखाते चल रही थी.

शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश की मंडली की झांकी होगा आकर्षण का केंद्र

शनिवार को अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी

शोभायात्रा में राधाकृष्ण की रासलीला भी दिखेगी

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola