बुंडू सड़क हादसे में राहे के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
बुंडू सड़क हादसे में राहे के युवक की मौत

रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग-33 पर बुंडू थाना क्षेत्र स्थित सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बुंडू. रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग-33 पर बुंडू थाना क्षेत्र स्थित सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक बुंडू थाना क्षेत्र के रांची-टाटा रोड स्थित एदेलहातु पंचायत के भोला ढाबा होटल के समीप सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत चालक राजा प्रजापति (24) ऊपर टोला राहे का रहनेवाला था. वह अपनी कार (जेएच 02 क्यू 3917) से रांची से राहे आ रहा था. इस दौरान एदेलहातु स्थित भोला ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ, जिसमें राजा प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस शव को अपने कब्जे में कर मंगलवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola