प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर धरना

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर धरना

बुधवार को जामुदाग निवासी किसान आशीष कुमार जायसवाल ने धरना दिया.

विज्ञापन

सोनाहातू. प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को जामुदाग निवासी किसान आशीष कुमार जायसवाल ने धरना दिया. उन्होंने किसानों के हित में एवं प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पार कर चुका है. जनता का काम बिना चढ़ावे अधिकारी नहीं करते हैं. उन्होंने उपायुक्त रांची, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू के नाम बीडीओ सह सीओ को 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा है. जिसमें 2024 में गेहूं की फसल बीमा का दावा राशि का भुगतान अविलंब करने, पीएम किसान सम्मान निधि सुचारू करने, अवैध उत्खनन बालू, पत्थर और गिट्टी पर रोक लगाने आदि की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Akhilesh Mahto

लेखक के बारे में

By Akhilesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola