जनसंख्या आधारित परिसीमन से आदिवासियों को होगा नुकसानः बंधु तिर्की

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में बंधू तिर्की और अन्य | Prabhat Khabar Network

30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली होगी. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने परिसीमन से आदिवासी आरक्षित सीटों में कमी की आशंका जताते हुए कहा कि आदिवासी प्रतिनिधित्व कम नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

खूंटीः पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने मंगलवार को खूंटी परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि परिसीमन से झारखंड में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों में कमी का खतरा है. इससे आदिवासी प्रतिनिधित्व प्रभावित होगा. उन्होंने कहा कि वे परिसीमन के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में आदिवासी सीटें कम नहीं होनी चाहिए, बल्कि बढ़नी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से आदिवासियों को नुकसान होगा. सीटों की संख्या कम होने पर राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री बनने की संभावना भी प्रभावित होगी. उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी. रैली को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

मौके पर समस्त आदिवासी समाज के शशि पन्ना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गोप, विल्सन तोपनो, मार्षला बारला, बसंत सुरीन, दामु मुंडा, बिनसाय मुंडा, पांडेया मुंडा, विलसन बोदरा सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- खूंटी के कर्रा में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन की समय-सारणी जारी



विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola