खूंटी में भाजपा के झारखंड बंद का मिलाजुला असर, कई जगह बंद रही दुकानें

Updated:
विज्ञापन

तोरपा में बंद कराते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का खूंटी, तोरपा और रनिया में मिलाजुला असर देखने को मिला. जानें क्या रही स्थिति.

विज्ञापन

खूंटीः रांची में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का मंगलवार को खूंटी जिले में मिलाजुला असर देखने को मिला. जिला मुख्यालय में कई दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन सामान्य रहा.

विज्ञापन

सुबह पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे. कार्यकर्ताओं ने मेन रोड पर पैदल मार्च कर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे थे, लेकिन उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने बंद का आह्वान किया है. बंद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा.

कर्रा में भी बंद का मिला-जुला असर

कर्रा. भाजपा के बंद का कर्रा में भी मिलाजुला असर रहा. सुबह से अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि कुछ दुकानें खुली रहीं. फल-सब्जी, दवा दुकानें और सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से संचालित हुए. लंबी दूरी की यात्री बसों समेत अन्य वाहनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ. बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रही.

ये भी पढ़ें- कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, बीडीओ ने शिक्षकों को लगाई फटकार

तोरपा में बंद रहीं दुकानें

तोरपा. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए झारखंड बंद का तोरपा में असर दिखा. क्षेत्र की अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि वाहनों का आवागमन जारी रहा. भाजपा तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह सड़कों पर निकले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की. प्रखंड क्षेत्र में बंद शांतिपूर्ण रहा.

रनिया में बंद का व्यापक असर

रनिया. भाजपा के आहूत बंद का रनिया में व्यापक असर देखने को मिला. मंगलवार को अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर बंद को सफल बनाने का प्रयास किया. रनिया, सोदे और मनोहरपुर से चलने वाली यात्री बसों का परिचालन सीमित रहा. बंद के दौरान क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रही.

ये भी पढ़ें- सुदीप गुड़िया ने विधानसभा में उठाया तोरपा-रनिया में कमजोर मोबाइल नेटवर्क का मुद्दा



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola