कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, बीडीओ ने शिक्षकों को लगाई फटकार

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल बीडीओ और शिक्षक | Prabhat Khabar Network

कर्रा प्रखंड में कम नामांकन वाले स्कूलों को लेकर बीडीओ ने समीक्षा बैठक की. शिक्षकों को 15 दिन में नामांकन बढ़ाने और शिक्षण कार्य में सुधार के सख्त निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

कर्रा (खूंटी): खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड में कम नामांकन वाले विद्यालयों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज करने के प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विद्यालयवार पांच से 11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की संख्या और कक्षावार नामांकन की स्थिति की समीक्षा की गई.इस दौरान राजकीय मध्य विद्यालय बाला और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आमझरिया में कम नामांकन के कारणों पर चर्चा की गयी. समीक्षा में सामने आया कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही और पठन-पाठन में रुचि नहीं लेने के कारण अभिभावकों ने अपने बच्चों का नामांकन दूसरे स्कूलों में करा दिया है.

ये भी पढ़ें- रांची में बेखौफ बदमाशों ने युवक को घेरकर पीटा, चाबी छीनी और बाइक लेकर हुए फरार

बीडीओ ने संबंधित शिक्षकों को फटकार लगाते हुए शिक्षण कार्य में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने और बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्होंने कम नामांकन वाले विद्यालयों को 15 दिनों का समय देते हुए नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने, प्रभात फेरी निकालने और ग्राम सभा के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित करने को कहा गया.

ये भी पढ़ें- संत जोसेफ स्कूल के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली




विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola