MLA सुदीप गुड़िया ने विधानसभा में उठाया तोरपा-रनिया में कमजोर मोबाइल नेटवर्क का मुद्दा
विधायक सुदीप गुड़िया ने झारखंड विधानसभा में तोरपा और रनिया के ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या को प्रमुखता से उठाया है.
तोरपा (खूंटी): झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधायक सुदीप गुड़िया ने तोरपा, रनिया और आसपास के ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा का मुद्दा उठाया. उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की मांग सरकार के समक्ष रखी.
विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट केवल संचार का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि शिक्षा, रोजगार, सरकारी सेवाओं, डिजिटल भुगतान और किसानों को कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है. ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण छात्र-छात्राओं, किसानों, युवाओं और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऑनलाइन शिक्षा, सरकारी सेवाओं और डिजिटल लेन-देन में भी बाधाएं आती हैं.
ये भी पढ़ें-कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, बीडीओ ने शिक्षकों को लगाई फटकार
सरकार की ओर से जवाब में बताया गया कि कमजोर नेटवर्क वाले और नेटवर्क विहीन ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा भारतनेट परियोजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर तक हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है.
विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव डिजिटल कनेक्टिविटी से वंचित नहीं रहना चाहिए. सुदूर ग्रामीण इलाकों तक बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए. इससे बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा, युवाओं को रोजगार के अवसर और आम लोगों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें- रांची में बेखौफ बदमाशों ने युवक को घेरकर पीटा, चाबी छीनी और बाइक लेकर हुए फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










