बालू लदा टैक्टर को पुलिस ने पकड़ा

कोयल नदी से बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुये पुलिस ने एक ट्रैक्टर को पकड़ा है.
रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के सोदे में कोयल नदी से बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुये पुलिस ने एक ट्रैक्टर को पकड़ा है. पकड़े गए ट्रैक्टर में अवैध रूप से बालू लदा हुआ था. ट्रैक्टर को थाना प्रभारी श्यामल कुंभकर जब्त कर थाना ले आये हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र के कोयल नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन किया जा रहा है. मिली सूचना के आधार पर सत्यापन कर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी और ट्रैक्टर को जब्त किया गया. उन्होंने कहाकि आगे भी बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










