नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यौन शोषण के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

खूंटी. तोरपा और कर्रा थाना क्षेत्र से अलग-अलग दो यौन शोषण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. शनिवार को एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के साथ यौन शोषण का मामला आया था. जिसमें पुलिस ने छह घंटे के अंदर आरोपी तस्की कठरटोली निवासी संतोष महली को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक शादी में गये थे. वहीं दोनों की मुलाकात हुई और आपस में बात हुई. इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की. जिसके बाद पीड़िता ने शुक्रवार को कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. आरोपी को गिरफ्तार करने में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी राजु कुमार, पुअनि दीपक कांत कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.

गर्भपात के बाद पीड़िता ने करायी प्राथमिकी

तोरपा थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद गर्भवती कर दिया. जिसके बाद पीड़िता का गर्भपात हो गया. जिसमें बच्चे की मौत हो गयी. इसके बाद शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद दुष्कर्म के आरोपी कोरला गांव निवासी नित्यानंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. एसपी ने बताया कि दुष्कर्म की घटना सात-आठ माह पूर्व है. गिरफ्तारी अभियान में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुअनि संजीव कर्ण देव और सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola