कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

Updated:
विज्ञापन
कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में तोरपा के चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डाउन स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में तोरपा के चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डाउन स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने कई पदक जीते. प्रतियोगिता में काता और कुमिते दोनों स्पर्धा में स्नेहा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा स्वर्ण पदक जीता. वहीं कुमिते स्पर्धा में यश कंडुलना, प्रियांशु नाग और प्रतीक स्वांसी ने स्वर्ण पदक, एंजेलिना टोपनो, समृद्धि कुमार, एंजेल गुरिया, जोसेफ सुरिन, साक्षी कुमारी, एरॉन दीप कंडुलना ने रजत तथा आदर्श कुमार, सिद्धार्थ सिंह, आयुष नायक, प्रियांशु बरला, अनुरिता सुरिंदर, आकृति कुमारी, एंजेल कंडुलना, लक्ष्मी कुमारी, मंजूषा बारला, राज नंदनी कुमारी और नितिन टोपनो ने कांस्य पदक हासिल किया है. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले सभी खिलाड़ियों को विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सुषमा, उप प्राचार्या सिस्टर नीलम और कराटे कोच सचिन कुमार ने सभी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया. प्राचार्या सिस्टर सुषमा ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से उपलब्धि हासिल की है. यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है. हमें विश्वास है कि ये खिलाड़ी आगे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. मौके पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका और अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola