जिले में राशनिंग शुरू, पेट्रोल पंप में सीमित मात्रा में ही मिल रहा है पेट्रोल-डीजल
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 14 May 2026 6:28 PM
जिले के पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल की कमी हो रही है. कई पेट्रोल पंप में स्टॉक कम है.
खूंटी. जिले के पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल की कमी हो रही है. कई पेट्रोल पंप में स्टॉक कम है. जिसके कारण जिले के पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल देने में कटौती की जा रही है. कई पेट्रोल पंप में वाहनों में सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है. कई पंप में बाइक में 200 रुपए से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है. चार पहिया वाहन में 500 रुपये तक तथा बस-ट्रक में 1000 रुपये तक का ही ईंधन दिया जा रहा है. पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर कई जगहों पर लोग थोड़े घबरा रहे हैं. जिसके कारण कहीं-कहीं पेट्रोल पंप में लोग भीड़ कर रहे हैं. हालांकि खूंटी शहर में अभी तक सामान्य दिनों की तरह ही पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा था. अम्मापखना पेट्रोल पंप के मैनेजर दिनेश साहू ने बताया कि जो भी ग्राहक पंप पहुंच रहे हैं, वे अपने वाहन की टंकी पूरी तरह भरवा रहे हैं. पेट्रोल पंप कर्मचारी ने कहा कि कई लोग जरूरत से अधिक पेट्रोल खरीद कर स्टॉक करने में लगे हैं. पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ रही है. खूंटी के एक पेट्रोल पंप के संचालक ने बताया कि उन्हें ही सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल सीमित मात्रा में दिया जा रहा है. इस कारण लोगों को हिसाब से ही तेल दिया जा रहा है. अभी तक किसी को परेशानी नहीं हो रही है.
कई पंप में बाइक को 200 रुपये, चार पहिया वाहन में 500 रुपये व बस-ट्रक में 1000 रुपये तक पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा हैB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










