पेरवां घाघ और पंडिपुरिंग का होगा विकास

Updated at : 04 Mar 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पेरवां घाघ और पंडिपुरिंग का होगा विकास

झारखंड सरकार ने बजट में पेरवां घाघ जलप्रपात और पंडिपुरिंग को इको टुरीज्म सर्किट के रूप में विकसित करने की घोषणा की है.

विज्ञापन

बजट में सरकार की इको टुरीज्म सर्किट के रूप में विकसित करने की घोषणा

प्रतिनिधि, तोरपा

झारखंड सरकार ने बजट में पेरवां घाघ जलप्रपात और पंडिपुरिंग को इको टुरीज्म सर्किट के रूप में विकसित करने की घोषणा की है. इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है. विधायक सुदीप गुड़िया ने पेरवां घाघ और पंडिपुरिंग को विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्री से मिलकर मांग की थी. उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बाद सरकार ने इसे इको टुरीज्म सर्किट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया. सोमवार को विधानसभा में पेश किये गये बजट में इसकी घोषणा की गयी. सरकार की घोषणा के बाद इसे विकसित करने के लिए कई काम होंगे. तपकारा से पेरवां घाघ व डेरांग मोड़ से पंडिपुरिंग जाने वाला रास्ते का चौड़ीकारण किया जायेगा. इसके अलावा यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए कई योजनाएं बनेंगी. सोमवार को डीसी लोकेश मिश्रा, डीडीसी श्याम नारायण राम, वन प्रमंडल पदाधिकारी आदि ने पेरवां घाघ व पंडिपुरिंग का दौड़ा कर इसे विकसित करने की संभावनाओं को देखा. उन्होंने यहां के पर्यटन मित्रों से भी बातचीत कर विकास की संभावनाओं पर चर्चा की.

क्षेत्र के लोगों को मिली सौगात : विधायक

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि पेरवां घाघ और पंडिपुरिंग को इको टुरीज्म सर्किट के रूप में विकसित करने के निर्णय से क्षेत्र के लोगों में खुशी है. यह क्षेत्र के लोगों को सरकार द्वारा दिया गया सौगात है. इससे पूरे प्रखंड में रोजगार के नये अवसर खुलेंगे. क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि पेरवां घाघ व पंडिपुरिंग जाने की सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा.

खुश हैं पर्यटन मित्र :

पंडिपुरिंग जलप्रपात समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने सरकार की घोषणा का स्वागत किया. कहा कि इसे विकसित करने से सैलानियों को सुविधाएं मिलेंगी. पर्यटन मित्र हिंगुआ गुड़िया, मनोज गुड़िया कहते हैं कि पंडिपुरिंग व पेरवां घाघ में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए इसे विकसित करना जरूरी था. पेरवां घाघ जलप्रपात समिति के इंद्र सिंह ने सरकार की घोषणा पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित होने से ज्यादा से पर्यटक आयेंगे, जिससे रोजगार बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola