सोनाहातू थाना में शांति समिति की बैठक
Published by : AKHILESH MAHTO Updated At : 18 Mar 2026 6:59 PM
थाना में सरहुल, ईद, ओर रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.
सोनाहातू. थाना में सरहुल, ईद, ओर रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें सभी ने आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का निर्णय लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव दिये. सभी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गयी. पर्व के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, दूसरे समुदाय के धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने पर भी चर्चा हुई. जुलूस में शामिल होनेवाले अखाड़ाधारियों से तय मार्गों से जाने की बात कही गयी. पर्व के दौरान शरारती तत्वों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करने की बात कही गयी. मौके पर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार, एसआई राकेश कुमार, अनूप एक्का, रूपकुमार साहु, आनंद कुमार, भीष्मदेव महतो, तुलसी कोइरी, सनातन लोहारा, योगेश्वर लोहारा, ललित प्रसाद महतो, दिलेश्वर महतो, हराधन महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










