स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच की गयी
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 6:05 PM
कल्याण अस्पताल अड़की सिटीजंस फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया
खूंटी. अड़की प्रखंड की सारगेया पंचायत अंतर्गत तिरीलपीड़ी गांव में बुधवार को कल्याण अस्पताल अड़की सिटीजंस फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में अस्पताल की डॉ किरण सिंह ने मरीजों की जांच की. इस दौरान लगभग 60 मरीजों की जांच की गयी. उन्हें उचित सलाह दी गयी. वहीं मरीजों के बीच दवा का वितरण किया गया. शिविर में मुख्य रूप से सर्दी, खांसी-जुकाम, मौसमी बुखार, इचिंग, जॉइंट पेन की शिकायत सामने आयी. डॉ किरण सिंह ने कहा कि किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर अस्पताल में आकर अपनी जांच करायें. मौके पर एएनएम सुमिरा केरकेट्टा, बुद्धेश्वर मछुआ, मंगल मछुआ सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










