झामुमो पंचायत समिति का गठन

Updated at : 26 Feb 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो पंचायत समिति का गठन

खूंटी के तिलमा और डाड़ीगुटू पंचायत का डाड़ीगुटू बाजारटांड़ में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का पंचायत कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी के तिलमा और डाड़ीगुटू पंचायत का डाड़ीगुटू बाजारटांड़ में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का पंचायत कमेटी का गठन किया गया. तिलमा पंचायत में अध्यक्ष विजय मुंडा, सचिव चुनुराम मुंडा, कोषाध्यक्ष अनूप भेंगरा, उपाध्यक्ष अभिषेक मुंडा, सह सचिव केदार मुंडा को बनाया गया. वहीं, डाड़ीगुटू पंचायत में अध्यक्ष सिंगराय मुंडा, सचिव विजय टूटी, कोषाध्यक्ष महादेव मुंडा, उपाध्यक्ष सामू नाग और सह सचिव ओबेद टूटी को चुना गया. इस अवसर पर झामुमो में कई लोगों को सदस्यता भी दिलायी गयी. मौके पर संयोजक मंडली सदस्य गुलशन सिंह मुंडा, शंकर सिंह मुंडा, महेंद्र सिंह मुंडा, प्रकाश नाग मुंडा, सोमा तिडू़, नंदराम मुंडा, विल्सन विवेक एक्का, संदीप तिड़ू सहित अन्य उपस्थित थे.

जुरदाग में चला सदस्यता अभियान

कर्रा के जुरदाग पंचायत के जलटंडा बाजार में बुधवार को झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में नये सदस्यों ने झामुमो की सदस्यता को ग्रहण किया. मौके पर हेमंत तोपनो, मकसूद अंसारी, जॉनसन होरो, विमल होरो, जोसेफ होरो, रोहित मुंडा, संदीप हेरेंज, सुशील तोपनो, अनूप लकड़ा, जाजू हेरेंज सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola