खाली जमीन पर टैक्स लगाने के फैसले का विरोध

एनएसी क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली खाली जमीनों पर लगाये जा रहे टैक्स को तत्काल बंद करने की मांग की
तमाड़. उलगुलान मोर्चा ने नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर एनएसी क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली खाली जमीनों पर लगाये जा रहे टैक्स को तत्काल बंद करने की मांग की है. मोर्चा ने इसे जनहित से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए नगर पंचायत के निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की. मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि खाली जमीन पर टैक्स लगाने से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जो उचित नहीं है. इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा, महासचिव लक्ष्मण सिंह मुंडा, सदस्य शिव प्रसाद प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










